क्रेडिट कार्ड क्या है | Credit Card Kya Hai

इस पोस्ट में हम चर्चा करेंगे कि क्रेडिट कार्ड क्या है, क्रेडिट कार्ड कैसे काम करता है और क्रेडिट लिमिट क्या है। साथ ही हम क्रेडिट कार्ड के प्रकार, क्रेडिट कार्ड के फायदे और नुकसान पर भी विचार करेंगे और जानेंगे कि डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में क्या अंतर है। आगे चलकर हम, क्रेडिट कार्ड का उपयोग कैसे करे, इस पर भी चर्चा करेंगे।

Table of Contents

क्रेडिट कार्ड क्या है? (What is Credit Card in Hindi?)

वर्तमान समय में क्रेडिट कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण वित्तीय उत्पाद है। इसलिए हम सभी को यह जानना ज़रूरी है कि क्रेडिट कार्ड क्या है और यह किस प्रकार हमारे लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

क्रेडिट कार्ड एक वित्तीय उत्पाद है जो किसी बैंक या वित्तीय संस्था द्वारा प्रदान किया जाता है। यह एक प्रकार का असुरक्षित लोन (Unsecured Loan) होता है। प्रत्येक क्रेडिट कार्ड की एक पूर्व निर्धारित क्रेडिट सीमा (Credit Limit) होती है जो जारीकर्ता द्वारा तय की जाती है।

क्रेडिट कार्ड का उपयोग हम नकदी के अभाव में रिचार्ज, बिल भुगतान तथा ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉपिंग में कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड हमारे बैंक खाते से नहीं जुड़ा होता है। इसलिए खर्च की गई धनराशि हमारे बैंक खाते के बजाय हमारे क्रेडिट कार्ड की निर्धारित सीमा से काटी जाती है।

खर्च की गई राशि का निर्धारित तिथि तक भुगतान किए जाने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होता है। क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर हमें विभिन्न प्रकार के डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स प्राप्त होते हैं।

क्रेडिट कार्ड कैसे काम करता है? (How does a credit card work?)

हम यह अच्छी तरह जान गए हैं कि क्रेडिट कार्ड क्या है। अब यह जानना भी इतना ही जरूरी है कि क्रेडिट कार्ड काम कैसे करता है। क्रेडिट कार्ड का उपयोग ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉपिंग करने, रिचार्ज करने और बिल भुगतान में डेबिट कार्ड की तरह ही करते हैं।

जब हम क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके खर्च करते हैं तो खर्च की गई धनराशि हमारे बैंक खाते से नहीं कटती है बल्कि क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लिमिट में से कम हो जाती है। महीने के अंत होने पर कार्ड जारीकर्ता कार्ड का एक विवरण भेजता है, जिसमें गत माह के सभी खर्च और भुगतान, पिछले माह का शेष और वर्तमान शेष, न्यूनतम देय और अंतिम देय तिथि होती है।

खरीदारी की तारीख से देय तिथि तक बिल का पूरा भुगतान करने पर कोई ब्याज नहीं लगता है। देय तिथि तक बिल भुगतान न करने पर लेट फीस और भारी दर से ब्याज लगता है।

डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में क्या अंतर है? (Difference between Credit Card and Debit Card in Hindi)

हम सभी यह अच्छी तरह जानते है कि डेबिट कार्ड क्या है और अब हम यह भी जान चुके हैं कि क्रेडिट कार्ड क्या है। अब हम यह जानेंगे कि डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में क्या अंतर है।

वैसे दिखने में तो क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड एक जैसे ही होते हैं। इन दोनों ही कार्ड्स का उपयोग खरीदारी, रिचार्ज, बिल भुगतान और अन्य अनेक चीजों में लगभग समान रूप से किया जा सकता है। परंतु इनमें मुख्य अंतर यह है कि डेबिट कार्ड सीधा हमारे बैंक खाते से जुड़ा होता है जबकि क्रेडिट कार्ड हमारे बैंक खाते से जुड़ा नहीं है।

डेबिट कार्ड का उपयोग तभी किया जा सकता है जब उससे जुड़े बैंक खाते में पहले से ही धनराशि जमा हो। जैसे ही डेबिट कार्ड का उपयोग करके खरीदारी आदि करते हैं, तुरंत ही खर्च की गई धनराशि बैंक खाते से कट जाती है।

दूसरी ओर, क्रेडिट कार्ड का उपयोग तब भी किया जा सकता है जब हमारे बैंक खाते में कोई धनराशि न हो क्योंकि यह खर्च करने के लिए उधार देता है। जब क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके खरीदारी आदि करते हैं, तो खर्च की गई धनराशि क्रेडिट कार्ड में उपलब्ध क्रेडिट लिमिट में से कम हो जाती है।

क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि देय तिथि तक खर्च की गई धनराशि का भुगतान करना अनिवार्य है।

क्रेडिट कार्ड कितने प्रकार के होते हैं (Types of Credit Card in India)

प्रत्येक व्यक्ति की जीवन शैली अलग अलग होती है, खासकर पैसे खर्च करने के मामले में। कुछ लोग ज़्यादा शॉपिंग करते हैं, कुछ मूवीज़ बहुत देखते हैं, कुछ बहुत ज़्यादा यात्रा करते हैं और कुछ बाईक या गाड़ी में ईंधन बहुत भरवाते है। इस प्रकार लोगों की जीवन शैली के आधार पर क्रेडिट कार्ड कई प्रकार के होते हैं।

इसलिए क्रेडिट कार्ड लेने से पहले यह अवश्य जांच लेना चाहिए कि हम किस प्रकार खर्च करते हैं। इससे हम अपने लिए उचित क्रेडिट कार्ड का चयन कर सकते हैं और क्रेडिट कार्ड का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं। भारत में प्रचलित कुछ प्रमुख क्रेडिट कार्ड निम्न हैं:

  • शॉपिंग क्रेडिट कार्ड (Shopping Credit Card)
  • यात्रा क्रेडिट कार्ड (Travel Credit Card)
  • ईंधन क्रेडिट कार्ड (Fuel Credit Card)
  • मनोरंजन क्रेडिट कार्ड (Entertainment Credit Card)
  • प्रीमियम क्रेडिट कार्ड (Premium Credit Card)
  • पुरस्कार क्रेडिट कार्ड (Rewards Credit Card)
  • स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड (Student Credit Card)

क्रेडिट कार्ड के फायदे और नुकसान ( Advantage and Disadvantage of credit card)

क्रेडिट कार्ड क्या है | क्रेडिट कार्ड के फायदे और नुकसान
क्रेडिट कार्ड क्या है | क्रेडिट कार्ड के फायदे और नुकसान

प्रत्येक चीज़ के दो पहलू होते है। एक ही वस्तु अथवा आदत हमे फ़ायदा और नुकसान दोनों पहुंचा सकती है। यह केवल और केवल हमारे उपयोग करने पर निर्भर करता है कि हमे किसी वस्तु से फ़ायदा होगा या नुकसान।

ठीक इसी प्रकार क्रेडिट कार्ड के फ़ायदे भी हैं और नुकसान भी। हमे क्रेडिट कार्ड का उपयोग बहुत ही सावधानी से करना चाहिए जिससे कि हम क्रेडिट कार्ड से अधिकतम लाभ ले सके और नुकसान से बच सकें। क्रेडिट कार्ड के कुछ फ़ायदे और नुकसान निम्न हैं:

क्रेडिट कार्ड के फायदे (Benefits of Credit Card in Hindi)

सही क्रेडिट कार्ड का चयन और क्रेडिट कार्ड का सही ढंग से उपयोग करने पर क्रेडिट कार्ड के बहुत से फायदे हैं जोकि निम्न हैं:

ब्याज – रहित ऋण (Interest-Free Credit)

क्रेडिट कार्ड का पहला फायदा यही है कि इसका उपयोग करके खरीदारी करने पर ब्याज रहित और तुरंत उधार (ऋण) मिल जाता है। इसमें बैंक अथवा वित्तीय संस्थान हमारी ओर से भुगतान करता है और बिल आने पर हमें देय तिथि तक देय राशि का भुगतान करना होता है।

आसान किस्त विकल्प (Easy EMI Option)

सामान्यतः एक मुस्त पैसे देकर खरीदारी करना मुश्किल होता है। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते समय ईएमआई विकल्प का चयन कर सकते हैं। खरीदारी करने के बाद भी बिल जनरेट होने से पहले खर्च किए गए पैसे को ईएमआई में परिवर्तित किया जा सकता है।

व्यय का रिकॉर्ड (Record of Expenses)

प्रत्येक माह व्यय का रिकॉर्ड रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। क्रेडिट कार्ड से की गई हर खरीदारी का रिकॉर्ड रखा जाता है। क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में हम प्रत्येक माह की सभी खरीदारी का पूरा ब्यौरा देख सकते हैं।

ऑफर और कैशबैक (Offer and Cashback)

सामान्यतः सभी क्रेडिट कार्ड विभिन्न प्रकार के ऑफर, कैशबैक और पुरस्कार पेश करते हैं जिनके द्वारा हवाई टिकट, रेल टिकट, मूवी टिकट, होटल बिल्स और विभिन्न ब्रांड्स के ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर्स आदि में बिल भुगतान पर भारी डिस्काउंट प्राप्त होता है।

खरीद का संरक्षण (Purchase Protection)

क्रेडिट कार्ड ऐसी खरीदारी के लिए अतिरिक्त बीमा सुरक्षा प्रदान करते हैं जो खो सकती है, टूट सकती है या चोरी हो सकती है। इस प्रकार का क्लेम दर्ज करने के लिए क्रेडिट कार्ड विवरण (statement) का उपयोग सत्यता की पुष्टि के लिए किया जा सकता है।

क्रेडिट स्कोर में सुधार (Increase Credit Score)

क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके और बिल का सही समय पर भुगतान करके आप अपने क्रेडिट स्कोर को भी सुधर सकते हैं। एक बेहतर क्रेडिट स्कोर लोन लेने में काफी मददगार होता है।

क्रेडिट कार्ड के नुकसान (Disadvantage of Credit Card)

क्रेडिट कार्ड का सही ढंग से उपयोग न किए जाने पर इसके बहुत से नुकसान भी हैं, जो कि निम्न हैं:

अत्यधिक खर्च (Overspending)

क्रेडिट कार्ड शॉपिंग के लिए उधार देता है, जिस कारण बजट न होने पर भी हम क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके खरीदारी करते रहते हैं। धीरे धीरे ये एक आदत बन जाती है और हम कर्ज़ में डूबते जाते हैं।

इसलिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग तभी करना चाहिए जब हमारे पास बिल भुगतान के लिए प्रयाप्त धनराशि उपलब्ध हो, अन्यथा इसका उपयोग न करें या बेहद ज़रूरी हो तभी उपयोग करें।

उच्च ब्याजदार (High Interest Rate)

क्रेडिट कार्ड से खर्च की गई राशि का देय तिथि तक भुगतान न किए जाने पर बैंक खर्च की गई राशि पर ब्याज़ लगाता है। यह ब्याज दर सामान्यत: 3% मासिक या उससे भी अधिक होती है।

देय तिथि तक भुगतान करने पर किसी प्रकार का कोई ब्याज नहीं लगाता है इसलिए बिल भुगतान समय पर कर देना चाहिए।

अतिरिक्त  चार्ज (Extra Charges)

शुरु में क्रेडिट कार्ड बहुत ही आकर्षक और फायदेमंद प्रतीत होते हैं, परन्तु इनमें कई अतिरिक्त शुल्क होते हैं। इनमें देर से भुगतान शुल्क (Late Repayment Fee), ज्वाइनिंग शुल्क, नवीनीकरण शुल्क, प्रोसेसिंग शुल्क आदि शामिल हैं।

इसलिए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले सभी नियम और शर्तें अच्छे से जान लेनी चाहिए।

न्यूनतम देय (Minimum Due)

क्रेडिट कार्ड के बिल विवरण में टॉप पर दिखाया गया न्यूनतम देय एक जाल (Trap) है उसके झांसे मे न आए। न्यूनतम देय जमा करने पर कार्ड में उपलब्ध क्रेडिट सुविधा तो जारी रहती है लेकिन शेष राशि पर 30% – 40% वार्षिक ब्याज लगता है। इससे तेज़ी से कर्ज़ बढ़ता जाएगा।

इसलिए अपने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को सही से पढ़े और प्रत्येक माह पूरा बिल जमा करें।

क्रेडिट कार्ड का उपयोग कैसे करें? (How to Use Credit Card Smartly)

लगभग सभी प्रकार के भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड एक बेहतरीन विकल्प है। इसलिए इसका सही प्रकार से उपयोग करना बहुत ही मुश्किल और ज़रूरी है। क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल जानने के लिए नीचे कुछ सुझाव दिए गए हैं:

  1. कार्ड विवरण को ध्यानपूर्वक पढ़े और अप्रत्याशित शुल्क से बचें
  2. बिलिंग प्रक्रिया को जानें
  3. कार्ड लिमिट सेट करें
  4. नक़द निकासी न करें
  5. अत्यधिक खर्च न करें
  6. क्रेडिट लिमिट का अधिकतम 40% ही खर्च करें
  7. बड़ी खरीदारी के लिए ईएमआई का चयन करें
  8. आपात स्थिति के लिए क्रेडिट लिमिट का लगभग 50% बचा कर रखें
  9. हमेशा बिल भुगतान समय पर करें
  10. हमेशा पूरा बिल भुगतान करें, न्यूनतम देय करने से बचें
  11. नियोजित खरीदारी के लिए ही क्रेडिट कार्ड का उपयोग करें

बेस्ट क्रेडिट कार्ड इन इंडिया (Best Credit Card in India)

क्रेडिट कार्ड का नामज्वाइनिंग शुल्कवार्षिक शुल्कन्यूनतम आय/
योग्यता
एप्लाई लिंक
Indus Easy Credit Card003 लाख वार्षिकएप्लाई करें
AU SwipeUp Card0030,000 लिमिट
क्रेडिट कार्ड
एप्लाई करें
AU Bank Credit Card003 लाख वार्षिकएप्लाई करें
Axis My Zone/
Flipkart Card
499499जॉब – 2 लाख वार्षिक/
बिजनेस – 3.6 लाख वार्षिक
एप्लाई करें
Yes Bank Credit Card399399जॉब – 25,000 मासिक/
बिजनेस – 5 लाख वार्षिक
एप्लाई करें
Simply Save SBI Card499499जॉब – 25,000 मासिकएप्लाई करें
Simply Click SBI Card499499जॉब – 25,000 मासिकएप्लाई करें
SBI Cashback Credit Card99999925,000 मासिकएप्लाई करें
SBI IRCTC Credit Card500300जॉब – 20,000 मासिकएप्लाई करें
Bajaj RBL Credit Card0999स्टेबल मासिक आय
क्रेडिट स्कोर – 750+
एप्लाई करें
AMEX SmartEarn495495जॉब – 4.5 लाख वार्षिक/
बिजनेस – 6 लाख वार्षिक
एप्लाई करें
AMEX Membership Rewards10004500जॉब – 4.5 लाख वार्षिक/
बिजनेस – 6 लाख वार्षिक
एप्लाई करें
RBL Platinum Maxima Plus2000200045,000 मासिकएप्लाई करें
Kotak League Platinum005 लाख वार्षिकएप्लाई करें
Kotak IOCL Rupay Card4994994 लाख वार्षिकएप्लाई करें
Kotak PVR Platinum Card09993 लाख वार्षिकएप्लाई करें
Swiggy HDFC Credit Card500500जॉब – 25,000 मासिक/
बिजनेस – 6 लाख वार्षिक
एप्लाई करें
HDFC UPI RuPay Card250250जॉब – 20,000 मासिक/
बिजनेस – 6 लाख वार्षिक
एप्लाई करें
HDFC Tata Neu Plus Card499499जॉब – 25,000 मासिक/
बिजनेस – 6 लाख वार्षिक
एप्लाई करें
HDFC Credit Card500500जॉब – 20,000 मासिक/
बिजनेस – 6 लाख वार्षिक
एप्लाई करें
HSBC Cashback Credit Card0750जॉब – 4 लाख वार्षिकएप्लाई करें
HSBC Visa Platinum Card00जॉब – 4 लाख वार्षिकएप्लाई करें
Federal Bank Scapia Card0018,000 मासिकएप्लाई करें
Rupicard00Against FDएप्लाई करें
क्रेडिट कार्ड क्या है | Credit Card Kya Hai

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *